---
title: ट्रस्ट सेंटर | आपका भरोसा मूल्यवान है - GoDaddy
description: संरक्षण, सुरक्षा और गोपनीयता हमारे द्वारा GoDaddy में किए जाने वाले प्रत्येक काम का आधार है। पढ़ें कि हम आपकी गोपनीयता की सुरक्षा कैसे करते हैं, आपका डेटा कैसे सुरक्षित रखते हैं और डेटा गोपनीयता कैसे बनाए रखते हैं।
image: https://img1.wsimg.com/cdnassets/transform/65a719e0-b2c0-4503-a108-5703efd7ea3e/og-godaddy-template-Security-Cat-Pg
---
## GoDaddy ट्रस्ट सेंटर

## “हमारा मानना है कि ऑनलाइन अपना काम करते हुए आपकी निजता या सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।”

— अमन भूटानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी

## निजता की नींव पर बना।

ग्राहक डेटा की निजता और गोपनीयता आवश्यक है, इसलिए नियंत्रण हमारे ग्राहकों के पास होता है। अपनी खाता सेटिंग के ज़रिए, आप आसानी से अपनी निजता से जुड़ी प्राथमिकताओं को प्रबंधित कर सकते हैं और अपनी निजता से जुड़े अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं।

[GoDaddy निजता](https://www.godaddy.com/hi-in/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80)

## सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।

हैकर। मालवेयर। सोशल इंजीनियरिंग। फ़िशिंग। ऐसे अनगिनत तरीके हैं जिनसे आपका डेटा गलत हाथों में जा सकता है — और हमने अपने इंफ़्रास्‍ट्रक्‍चर को इस तरह से बनाया है कि जैसे ही आप हमारी साइट से जुड़ते हैं वैसे ही हम आपकी सुरक्षा में तत्पर हो जाते हैं।

[GoDaddy सुरक्षा](https://www.godaddy.com/hi-in/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80)

## अनुपालन के लिए टूल।

हम समझते हैं कि आपके बिज़नेस में कुछ आवश्यकताएं हैं, जिन्हें आपको पूरा करना होगा, जैसे कि भुगतान कार्ड उद्योग डेटा सुरक्षा मानक (PCI DSS) का अनुपालन। हम आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता के लिए टूल उपलब्ध कराते हैं।

[GoDaddy अनुपालन](https://www.godaddy.com/hi-in/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8)

## आपके डेटा का संरक्षण, सुरक्षा और गोपनीयता आपके और हमारे लिए आवश्यक है।

में, हमारा मानना है कि विचारों को फलते-फूलते बिज़नेस, पैशन प्रोजेक्ट में बदलने या कमाई के अन्य के स्रोत के अवसर हर जगह और हर किसी के लिए उपलब्ध होने चाहिए।  एक विश्वसनीय पार्टनर के साथ किसी भी ऑनलाइन प्रयास के लिए अपने डेटा को सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि आपके मन की शांति बनी रहे।

ऐसी परिस्थितियों के लिए  ट्रस्ट सेंटर आपकी मदद के लिए आगे आता है।

हमारा ट्रस्ट सेंटर आपको और आपके ग्राहकों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। आपको 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी जो आपके खाते की सुरक्षित रखने में मदद करती है: हमारा सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड चेक-आउट और निगरानी आपके भुगतान कार्ड की जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है; और पता लगाने वाले मैकेनिज़्म आपको या आपके ग्राहकों को प्रभावित करने से पहले ही ख़तरों को रोकने में मदद करते हैं। यह आपकी सुरक्षा और गोपनीयता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

बेशक, ऑनलाइन सुरक्षा की दुनिया हर दिन विकसित होती रहती है। और यह जैसे-जैसे विकसित होती रहेगी, वैसे-वैसे हम भी अपने उत्पादों, सेवाओं और अनुभवों में नए प्रौद्योगिकी समाधानों को एकीकृत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने विकास को गति दे सकें।

का मकसद आपको सफल बनाना है — जब आपको जीत मिलती है, तो वह हमारी भी जीत होती है — और आपकी सफलता में हमारे योगदान के लिए आपका विश्वास बेहद आवश्यक है। आप हर दिन समर्पित होकर अपना काम करते जा रहे हैं और ऐसे में आपका पार्टनर होना हमारे लिए सम्मान की बात है।

के प्रति आपके विश्वास के लिए धन्यवाद।

अमन भूटानी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी