---
title: .name डोमेन नाम । अपना .name डोमेन पंजीकृत करें - GoDaddy
description: GoDaddy से .name डोमेन नाम के ज़रिए इस तरह से अपनी ऑनलाइन मौजूदगी दर्ज करें जिससे आपका पूरा परिचय मिले। आज ही रजिस्टर करें और अपनी डिजिटल पहचान बनाएं।
image: https://img1.wsimg.com/cdnassets/transform/7d81bba4-c950-489f-a561-5f02fddb9884/og-social-gd-general-v02
---
# .name डोमेन नाम

## अपने लिए ऑनलाइन एक .name बनाएं।

**अब उपलब्ध है! **से शुरु

### इस बार यह पर्सनल है।

नहीं, हम किसी बेकार-सी एक्शन फ़िल्म के हीरो की बात नहीं कर रहे हैं। हम इंटरनेट पर मौजूद नई और बिल्कुल खास जगह की बात कर रहे हैं। एक ऐसी जगह, जहां आप न केवल अपनी फ़ोटो पोस्ट कर सकते हैं, बल्कि ऑनलाइन जर्नल भी रख सकते हैं। एक ऐसी जगह, जहां आपके दोस्त और परिवार के लोग यह देख सकते हैं कि आपकी ज़िंदगी में क्या कुछ खास हो रहा है (इसके लिए, उन्हें न्यूज़फ़ीड में दिखने वाली राजनीति की चीज़ों और दूसरे लोगों की खाने-पीने की चीज़ों को स्क्रोल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी)।

.name डोमेन पर्सनल, लेकिन फ़्लेक्सिबल एड्रेस के लिए बनाए गए थे। आपका .name गंभीर या मज़ेदार हो सकता है, यानी कि जैसा आप चाहें वैसा हो सकता है। दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद अपने रिश्तेदारों से जुड़ने के लिए इसका उपयोग करें और अपने परिवार का इतिहास जानें। या अपने जीवन की कोई इच्छा जैसे कि शानदार बारबेक्यू सॉस बनाना, जैसी चीज़ों को विस्तार से बताने के लिए इसका उपयोग करेंं। यह आपका जूनून है, इसलिए इसे आपके .name का हिस्सा होना चाहिए।

### बदलाव लाने के लिए डोमेन।

यह अजीब लग सकता है, लेकिन असल में .name डोमेन जीवन में बदलाव लाने के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित हो सकता है। यह उन लोगों के लिए बहुत ही उपयुक्त है, जो अपने भविष्य की शुरुआत करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि वे अपने ऑनलाइन रिज़्युमें या पोर्टफ़ोलियो के लिए एक यादगार एड्रेस बना पाएं।

यह सगाई और शादी जैसी वेबसाइटों के लिए भी उपयुक्त है, खासकर तब, जब दो लोग एक ही नाम से नया जीवन शुरू करने के लिए एक साथ आते हैं। और आज की दुनिया में, माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे अपने बेटे या बेटी का नाम पंजीकृत करें। वे इसका प्रयोग करके अपने बच्चे-बच्ची की तस्वीर पोस्ट कर सकते हैं जिससे उन्हें यह सोचकर मानसिक शांति मिलेगी कि उनके बेटे या बेटी के बड़े हो जाने पर, वे इसका प्रयोग कर सकेंगे।

### अपने .name को ऑनलाइन क्लेम करें।

बेशक, यह बात वयस्कों पर भी लागू होती है। इस समय इस ग्रह पर लगभग 7.1 अरब लोग हैं -- इस बात की संभावना बहुत कम है कि आपके नाम वाले व्यक्ति सिर्फ़ आप हैं। इसलिए यह सवाल उठता है कि... क्या आप वाकई यह चाहते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके .name डोमेन का मालिक बन बैठे? अगर आपको वेबसाइट बनाने में दिलचस्पी नहीं है या आप नहीं चाहते हैं कि लोग आपको ऑनलाइन देखें, फिर भी आपको यह जानना अच्छा लगेगा की लोग कब-कब आपको खोजते हैं, आपके पास अपना .name होगा।

हालांकि इसका उपयोग करना या न करना, आप पर निर्भर है, लेकिन .name ऐसा डोमेन है जो सभी के पास होना चाहिए। अभी पंजीकृत करें।