---
title: .storage डोमेन | अपना .storage डोमेन नाम पंजीकृत करें - GoDaddy
description: अपने भंडारण समाधानों (चाहे वे ऑनलाइन हों या भौतिक रूप से दिए जाते हों) का GoDaddy से किसी .storage डोमेन नाम के साथ विज्ञापन करें। अभी पंजीकृत करें! 
image: https://img1.wsimg.com/cdnassets/transform/7d81bba4-c950-489f-a561-5f02fddb9884/og-social-gd-general-v02
---
# .storage डोमेन नाम

## उनसे कहें कि आपके पास .storage का स्थान है

**अब उपलब्ध है!** से शुरु
~~$999.99~~ $899.99 /पहला वर्ष

जाएं (अपना डोमेन खोज प्रारंभ करें)

### भंडारण की जगह, डेटा से लेकर भौतिक सामग्रियों तक।

दुनिया ऐसी चीज़ों से भरी पड़ी है जिन्हें स्टोर किया जाना चाहिए - इनमें निर्माण उपकरणों से लेकर पूर्व रूप से डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और व्यक्तिगत फ़ाइलों तक सभी चीज़ें शामिल हैं। यदि आप भंडारण का व्‍यवसाय शुरू करने वाले हैं, तो हमारे पास एक अच्‍छी खबर है: आपको अपने काम के बारे में कोई जानकारी न देने वाले किसी सामान्य डोमेन से ही संतुष्ट हो जाने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अब **.storage** मौजूद है। यह उन व्यवसायों, ट्रेड एसोसिएशनों और समूहों के लिए बिल्कुल उपयुक्त डोमेन है, जिनकी बदौलत भंडारण उद्योग चलता है।

### भंडारण व्यवसाय में अभी बहुत अच्छा समय चल रहा है।

हर किसी को अपनी चीज़ रखने के लिए कोई जगह चाहिए और जब डिजिटल फ़ाइलों के भंडारण का प्रश्न आता है तो ग्लोबल क्लाउड स्टोरेज मार्केट ही इसकी सही जगह है। नवीनीकरण योग्य ऊर्जा का भंडारण तेजी से वृद्धि करने के लिए तैयार है, गिरती हुए तकनीकी खर्च और खनिज ईंधन पर दुनिया की निर्भरता को कम करने के लिए बनाए गए सरकारी सुधारों का धन्यवाद। कोई **.storage** डोमेन इन व्यवसायों के लिए उनकी सेवाओं का प्रचार करने का उत्तम तरीका है। डॉट के दूसरी और आप जो भी रखते हैं वो ग्राहकों को आपके द्वारा प्रदान किए जाने वाले भंडारण की जानकारी देता है।

कई अन्य व्यवसायों को इस खास डोमेन नाम का फ़ायदा भी मिलता है। जलवायु-नियंत्रण, स्वयं-संग्रहण, इन्वेंट्री, निर्माण – चाहे आपकी खासियत कुछ भी हो, वेबसाइट आपके व्यवसाय का प्रचार करने की कुंजी है। ऐसा वेब एड्रैस क्यों न लें जो वास्तव में यह दर्शाता है कि आपका व्यवसाय क्या है?

**.storage** डोमेन नाम के कई लाभ हैं:

  * **अपने पसंद के नाम को पाने की बेहतर संभावना।** जिन इच्छित वेब एड्रैस को ढूँढने के लिए कई कंपनियाँ पुराने, स्थापित डोमेन द्वारा खोज करती हैं वे लिए जा चुके हैं। चूँकि **.storage** किसी विशेष आवश्यकता की पूर्ति करता है, इसलिए इसकी पूरी उम्मीद है कि आप जो नाम चाहेंगे वह मिलेगा।

  * **अधिक योग्य वेब विज़िटर।** कोई **.storage** डोमेन आपकी साइट को सभी अन्य वेबसाइटों से अलग दिखाने में, भावी ग्राहकों को उनके आपकी साइट को देखने से बहुत पहले, आपके द्वारा दिए जाने वाले ऑफ़र्स की जानकारी देने में मदद करता है।

  * **छोटा वेब एड्रेस।** कोई भी कंपनी जिसके व्यवसाय के नाम में "storage" शामिल है, उसका संभवतः छोटा पता होता है, क्योंकि "storage" डॉट की दूसरी ओर दिखाई देता है।

### अपने स्थान का दावा करें।

अपने स्वयं के **.storage** वेब एड्रैस के साथा बढ़ती हुई वैश्विक मांग का लाभ उठाएँ। यह याद रखने में आसान और तुरंत पहचाना जा सकता है। पहले से एक वेब ऐड्रेस है? उसका **.storage** संस्करण पंजीकृत करें और अपने नए डोमेन को अपनी मुख्य वेबसाइट पर इंगित करें।