.no डोमेन क्या है?

नॉर्वे के लिए देश कोड शीर्ष-स्तरीय डोमेन (ccTLD) .no है। हालांकि नॉर्वे में — व्यक्तियों के लिए priv.no से लेकर खेल संगठनों के लिए drett.no तक — विभिन्न संस्थाओं के लिए कई दूसरे स्तर के डोमेन उपलब्ध है, पर शीर्ष-स्तरीय .no डोमेन की संख्या रजिस्ट्री द्वारा सीमित है। इन सीमाओं के बावजूद (या शायद उनके कारण) .no डोमेन नाम नॉर्वे में बहुत लोकप्रिय हैं और देश में मौजूद किसी भी बिज़नेस, संगठन या व्यक्ति के लिए स्पष्ट रूप से उनकी पहली पसंद हैं।

डोमेन कौन खरीद सकता है?

कई अन्य देशों की तरह नॉर्वे ने भी dot no वाले डोमेन नामों की बिक्री को केवल उन्हीं लोगों और संगठनों (व्यावसायिक या अन्य) तक सीमित करने का निर्णय लिया है, जिनके नॉर्वे में भौतिक पते हों। इसके अलावा, पंजीकरणकर्ता को PID (व्यक्तिगत) या VATआईडी (बिज़नेस) प्रदान करना होगा और पंजीकरण से पहले शर्तों की समीक्षा करके उन्हें स्वीकार करना होगा।
हालांकि इससे ऐसे कुछ लोगों को निराशा हो सकती है, जो कोई .no डोमेन नाम हासिल करना चाहते हैं, पर नॉर्वे के नागरिकों और बिज़नेस के लिए यह बहुत अच्छा है। इन प्रतिबंधों के कारण उन लोगों के चुनने के लिए ज़्यादा डोमेन उपलब्ध होते हैं, जो योग्य हैं। इसके साथ ही ऐसा कोई भी व्यक्ति जो .no वेबसाइट पर जाता है, वह आश्वस्त हो सकता है कि यह डोमेन ऐसे लोगों के पास ही है, जो भौतिक रूप से नॉर्वे में मौजूद हैं।

मैं .no डोमेन के साथ क्या कर सकता हूं?

जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, कई दूसरे स्तर के डोमेन मौजूद हैं जो वेबसाइट पर जाने वाले लोगों के लिए .noएक ही जगह पर सही प्रकार की वेबसाइट खोजना आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सादे .no डोमेन के संदर्भ में पंजीकरण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, इसका उपयोग करने के लिए कोई निश्चित नियम नहीं हैं। चूंकि नॉर्वे में बिज़नेस के लिए कोई दूसरे स्तर का विशिष्ट डोमेन नहीं है, इसलिए अपने नॉर्वेजियन बिज़नेस के लिए ऑनलाइन ठिकाना ढूंढते समय एक .no डोमेन नाम आपकी पहली पसंद होना चाहिए। यह बड़े कॉर्पोरेशन के साथ-साथ छोटे बिज़नेस और उद्योगों के लिए भी सही है, जैसे:

  • रेस्टोरेंट

  • कपड़ों की दूकान

  • सैलून

  • होटल

  • पर्यटन

  • रेंटल और रियल एस्टेट
  • परामर्श

मैं .no डोमेन का पंजीकरण कब कर सकता हूं?

कभी भी! बल्कि, जितनी जल्दी उतना बेहतर. .no डोमेन कुछ समय से उपलब्ध हैं और नार्वे के नागिरकों और व्यवसायों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए अगर आप कोई खास नाम चाहते हैं, तो आपको इसे जल्द से जल्द ले लेना चाहिए — कोई और ले उससे पहले खरीद ले। आज ही अपना .no डोमेन नाम ढूंढने के लिए इस पेज के सबसे ऊपर मौजूद खोज बॉक्स का उपयोग करें!