img-godady-dot-charity-tld-domain

.charity डोमेन क्या हैं?

यदि आपका जुनून दूसरों की मदद करना है, तो चैरिटी डोमेन नाम से पता चलता है कि आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कमर कसकर तैयार रहते हैं। व्यावसायिक उपयोग के लिए बने डोमेन के विपरीत, .charity उन संगठनों के लिए है जो आमतौर पर लाभ के बिना संचालित होते हैं।

जब आप .charity को पंजीकृत करते हैं, तो यह डोमेन आपकी ऐसी स्पष्ट छवि बनाता है कि आप यहाँ पैसा कमाने के लिए नहीं हैं - आपका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। मुनाफे, विलय और अधिग्रहण के बारे में भूल जाओ। .charity के साथ, यह उन लोगों के लिए जिन्हें असल में इसकी आवश्यकता है।

धर्मार्थ संस्थाओं के बारें अधिक जानें।

.charity डोमेन पुराने अंग्रेजी के एक शब्द का उपयोग करता है। मूल रूप से, यह स्पष्ट रूप से धार्मिक प्रभाव था। लेकिन समय के साथ, दान फ्रांसीसी शब्द charité के साथ अधिक जुड़ गया, जिसका अर्थ है उदारता के साथ अपने साथी लोगों के लिए प्यार का प्रदर्शन। तर्कसंगत रूप से, आज, इसीलिए .charity से ज्यादातर लोगों के लिए दिमाग में यही विचार आता है।

चैरिटी सिर्फ कुछ दान करना ही नहीं है बल्कि चैरिटी का नाम उन संस्थाओं को भी दिया जाता है जो ज़रूरतमंद लोगों के लिए संसाधन जुटाने के लिए समर्पित हैं। इन समूहों में सभी प्रकार के मिशन हैं, लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा से लेकर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण। इन गैर-लाभकारी संगठनों में निम्न शामिल है:

  • पर्यावरण संरक्षण संस्थाएँ
  • गैर-शासकीय संगठन (NGO)
  • स्वास्थ्य संस्थाएँ
  • शैक्षिक संस्थाएँ
  • सांस्कृतिक संस्थाएँ
  • पशु संरक्षण संस्थाएँ

गैर-लाभकारी संगठनों को भी .charity डोमेन में रुचि हो सकती है। यद्यपि आज गैर-लाभ और दान का अर्थ अनिवार्य रूप से एक ही हो गया है, लेकिन ऐसे बहुत ही विशिष्ट नियम हैं जिनके कारण कोई स्वयं को गैर-लाभकारी कह सकता है।

आपको आमतौर पर सरकारी कर कार्यालय में ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी पड़ती है, जिससे आधिकारिक तौर पर आपका समूह गैर-लाभकारी रूप में नामित हो जाएगा। इससे संगठन को उस कर में छूट मिल जाती है जो लाभार्थ संगठनों द्वारा चुकाया जाता है ताकि संगठन अपने मिशन के लिए संसाधनों पर ध्यान केंद्रित कर सके।

.charity से आप क्या पाते हैं?

वास्तव में यह जानने के लिए कि आप .charity डोमेन से आपने क्या पाया है, आपको किसी ऐसे व्यक्ति की आंखों में देखना होगा जिसकी जिंदगी आपके काम के कारण बदल गई हो। धर्मार्थ संगठनों ने कुछ असाधारण काम किए हैं जिन्होंने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया है।

संकट के समय में, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति जैसे समूह शरणार्थियों के लिए भोजन, आश्रय और संरक्षण प्रदान करते हैं। ऑक्सफैम इंटरनेशनल जैसे अन्य संगठन गरीबी पर ध्यान देते हैं, जो दुनिया के कुछ सबसे गरीब देशों में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और वहाँ के निवासियों को भोजन और पानी जैसी जरूरी चीजें प्रदान करते हैं। वास्तव में आज चल रहे कई अस्पताल स्थानीय प्रभाव वाली धर्मार्थ संस्था बनकर किसी भी तरह का लाभ लिए बिना ऐसा करते हैं।

बेशक, एक डोमेन नाम किसी संगठन की उपलब्धियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, लेकिन .charity वेब पता होने से सही संसाधन खोजना लोगों (या दाताओं या स्वयंसेवकों) के लिए आसान हो सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बदले।

अपने मिशन की शुरुआत करने के लिए .charity पंजीकृत करें।

यदि आप .charity खरीदना चाहते हैं, तो संभावना है कि यह ऐसी चीज हो जो दुनिया को बेहतर जगह बना दे। संकोच न करें, क्योंकि हर दिन जो आपके .charity डोमेन नाम के बिना जाता है, उससे कुछ जरूरतमंद लोग वंचित रह जाते हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो आपके द्वारा किए गए काम से लाभांवित हो सकते हैं। उन्हें मुस्कुराने की वजहें दें। आज ही अपना डोमेन पंजीकृत करें।
* उत्पाद अस्वीकरण और कानूनी नीतियां।
तृतीय-पक्ष लोगो तथा चिह्न उनके संबंधित मालिकों के पंजीकृत ट्रेडमार्क होते हैं। सर्वाधिकार सुरक्षित।