SSL प्रमाणपत्र
साइट पर आने वालों को दिखाएं कि आप भरोसेमंद और प्रमाणिक हैं
अपने डेटा, क्रेडेंशियल और क्रेडिट कार्ड की जानकारी को SSL के साथ एन्क्रिप्ट करें। सेटअप और रखरखाव के लिए ‘प्रबंधित सेवा’ या हमारे नई AI-संचालित डीलक्स ऑटोमेटेड SSL को चुनें, जो इंडस्ट्री में होने वाले वैलिडिटी संबंधी बदलावों के लिए आपकी वेबसाइट को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाता है।
- ऑटोमेटिक री-इंस्टॉल की सुविधा के साथ नया डीलक्स ऑटोमेटेड SSL*
- बिना किसी परेशानी के प्रबंधित SSL सेवा का आनंद लें
- साइट एन्क्रिप्शन को सत्यापित करने के लिए एक ट्रस्ट सील शामिल है
बेसिक DV SSL प्रमाणपत्र
$5.99
/माह
पहले 3-साल की अवधि के लिए
- SSL के फ़ीचर
- प्रति 1 डोमेन पर 1 SSL क्रेडिट
- सिंगल साइट, UCC/SAN और Wildcard उपलब्ध हैं
- प्रतिवर्ष 2x एन्क्रिप्शन रिफ़्रेश
- होस्टिंग एग्नॉस्टिक, अधिकांश होस्टिंग पर काम करते हैं
- इंस्टॉलेशन
- खुद से इंस्टॉल करने की सुविधा
- मैन्युअल री-इंस्टॉलेशन और समस्या निवारण की सुविधा
- बोनस फ़ीचर
- 24/7 मानव सहायता**
- बेसिक ट्रस्ट सील
- बेसिक प्रबंधन डैशबोर्ड
- प्रति प्रमाणपत्र भुगतान करें
- एक डोमेन, एक SSL प्रमाणपत्र
नया - ऑटोमेटेड री-इंस्टॉलेशन
डीलक्स ऑटोमेटेड DV SSL प्रमाणपत्र
$7.99
/माह
पहले 3-साल की अवधि के लिए
- SSL के फ़ीचर
- प्रति 1 डोमेन पर असीमित SSL
- सिंगल साइट, मल्टी-डोमेन और Wildcard उपलब्ध हैं
- प्रतिवर्ष 2x एन्क्रिप्शन रिफ़्रेश
- होस्टिंग एग्नॉस्टिक, अधिकांश होस्टिंग पर काम करते हैं
- इंस्टॉलेशन
- पर्सनलाइज़ किए गए AI और गाइडेड वर्कफ़्लो आपको आसानी से इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करने में मदद करते हैं
- पूरी तरह से ऑटोमेटेड री-इंस्टॉलेशन
- AI इंस्टॉलेशन, कॉन्फ़िगरेशन और समस्या निवारण के लिए GoDaddy Airo SSL असिस्टेंट
- बोनस फ़ीचर
- 24/7 मानव सहायता**
- उन्नत ट्रस्ट सील
- सभी प्रमाणपत्रों को आसानी से ट्रैक करने के लिए नया उन्नत लाइफ़साइकिल प्रबंधन डैशबोर्ड उपलब्ध है
- प्रति प्रमाणपत्र नहीं, प्रति डोमेन के हिसाब से भुगतान करें
- एक डोमेन, असीमित SSL प्रमाणपत्र और असीमित सर्वर पर जारी करने की सुविधा
- SSL के बदलावों को मॉनिटर करने वाले अलर्ट आपको सूचित करते हैं कि किसी ने आपके SSL में कोई बदलाव किया है या नहीं
- GoDaddy द्वारा होस्ट किए गए ग्राहकों के लिए 1-स्टेप में इंस्टॉल करने की सुविधा
- GoDaddy डोमेन के ग्राहकों के लिए 1-स्टेप में इंस्टेंट ऑटो-वैलिडेशन की सुविधा कुछ ही सेकंड में वैलिडेट कर देती है
पूरी तरह से प्रबंधित DV SSL प्रमाणपत्र
$9.99
/माह
पहले 3-साल की अवधि के लिए
- SSL के फ़ीचर
- प्रति 1 डोमेन पर 1 SSL क्रेडिट
- सिर्फ़ DV
- सिंगल साइट, UCC/SAN और Wildcard उपलब्ध हैं
- प्रतिवर्ष 5x एन्क्रिप्शन रिफ़्रेश
- होस्टिंग एग्नॉस्टिक, अधिकांश होस्टिंग पर काम करते हैं
- इंस्टॉलेशन
- पूरी तरह से प्रबंधित इंस्टॉलेशन की सुविधा
- पूरी तरह से प्रबंधित री-इंस्टॉलेशन और समस्या निवारण की सुविधा
- GoDaddy पूरी तरह से प्रबंधित है और इंस्टॉलेशन, कॉन्फ़िगरेशन और समस्या निवारण का काम संभालता है
- बोनस फ़ीचर
- 24/7 मानव सहायता**
- उन्नत ट्रस्ट सील
- पूरी तरह से प्रबंधित ट्रैकिंग डैशबोर्ड
- प्रति प्रमाणपत्र भुगतान करें
- एक डोमेन, एक SSL प्रमाणपत्र
- SSL के बदलावों को मॉनिटर करने वाले अलर्ट आपको सूचित करते हैं कि किसी ने आपके SSL में कोई बदलाव किया है या नहीं और उसे ऑटोमेटिकली ठीक कर देते हैं
- पूरी तरह से प्रबंधित इंस्टॉलेशन की सुविधा
- पूरी तरह से प्रबंधित वैलिडेशन
प्लस
हर SSL प्रमाणपत्र प्लान में शामिल है
बेहतर Google रैंकिंग
जब SSL होता है तो सर्च रिज़ल्ट में आपकी साइट अधिक ऊँची रैंक पर दिखती है।उद्योग-मानक एन्क्रिप्शन
मज़बूत SHA-2 और 2048-बिट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन।भरोसे का सूचक
आपके सर्च बार में ट्रस्ट इंडिकेटर दिखता है और यह आपको बेफ़िक्र रहने में मदद करता है।ट्रस्ट सील
यह सत्यापित करती है कि आपके ग्राहकों का डेटा सुरक्षित है।30-दिन में पैसे वापस मिलने की गारंटी1
जब अपने लिए सबसे अच्छा प्लान मिल जाए तो बेफ़िक्र होकर खरीदिए।SSL प्रमाणपत्र के और विकल्प
OV और EV प्लान उन्नत ट्रस्ट सील में अपग्रेड होती हैं, जो न केवल एन्क्रिप्शन दिखाते हैं बल्कि आगंतुकों को यह भरोसा भी दिलाते हैं कि आपका बिज़नेस मान्य है।
अपना GoDaddy SSL प्रमाणपत्र खरीदने की वजहें
90-दिन में दोबारा जारी करने के साथ उद्योग मानक को पार करना
आपकी साइट को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में मदद करने के लिए हमारे प्रबंधित SSL अब हर 90 दिन में फिर से जारी किए जाते हैं। यह इंडस्ट्री की न्यूनतम 1x वार्षिक फिर से जारी की जाने वाली सीमा से ज़्यादा है।
बेहतरीन ग्राहक सेवा
GoDaddy मार्गदर्शक सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा मिलने वाले बेहतर सहयोग, बेहतर जानकारी और मदद पर आप पूरा भरोसा कर सकते हैं।
शाब्दिक रूप से, हम आपके प्रमाणपत्र प्राधिकरण हैं
GoDaddy एक संस्थापक प्रमाणपत्र प्राधिकरण (CA)/ब्राउज़र फ़ोरम का सदस्य है। हमारे प्रमाणपत्र यह दिखाकर उपयोगकर्ता का भरोसा बढ़ाने में मदद करते हैं कि आपने ऑनलाइन अपनी पहचान सुरक्षित कर ली है।
SEO रैंकिंग बढ़ाएं
ऐसे खोज इंजन ढूंढें, जो HTTPS-एन्क्रिप्टेड वेबसाइट्स पसंद करता है और उन्हें खोज परिणामों में ऊपर रखता है।
रेगुलेशन मानकों के अनुपालन के साथ
SSL प्रमाणपत्र ऑनलाइन बिज़नेस की सुरक्षा में मदद करता है, जिसमें PCI-DSS, HIPAA, HITECH, GDPR आदि जैसे मानक और विनियमन शामिल हैं।
सुरक्षित मोबाइल और ऑनलाइन भुगतान सिस्टम
ग्राहकों को सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान के विकल्प प्रदान करें और उन्हें खरीदारी करते रहने में मदद करें। SSL प्रमाणपत्र का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल ग्राहकों के डेटा तक ऐक्सेस को बाधित करता है।
SSL प्रमाणपत्र कैसे काम करते हैं
SSL प्रमाणपत्र, एक एन्क्रिप्शन की बनाकर यूज़रनेम, पासवर्ड और अन्य डेटा को गलत हाथों में पड़ने से बचाने में मदद करते हैं।
SSL अनुबंध
जब कोई विज़िटर किसी SSL प्रमाणपत्र वाली वेबसाइट पर आता है तो वह अपने-आप ही उसके ब्राउज़र के साथ एक एन्क्रिप्टेड कनेक्शन स्थापित कर लेती है। सभी पेज और सबडोमेन पर मौजूद होने पर सर्वोत्तम।
ट्रस्ट इंडिकेटर दिखने लगता है
कनेक्शन पूरा होते ही, विज़िटर के ब्राउज़र में "नॉट सिक्यॉर" (सुरक्षित नहीं) चेतावनी हट जाती है और उसकी जगह एक एक ट्रस्ट इंडिकेटर दिखने लगता है और साइट के नाम से पहले https दिखने लगता है, जिससे विज़िटर को पता चल जाता है कि उनका संवेदनशील डेटा एन्क्रिप्टेड है।
अब आप शुरुआत के लिए तैयार हैं
आपका SSL पप्रमाणपत्र ट्रांसमिट किए गए सभी डेटा को एन्क्रिप्ट करता है। अपनी साइट पर आने वालो लोगों को यह एन्क्रिप्शन दिखाने के लिए अपनी ‘ट्रस्ट सील’ ज़रूर शामिल करें।
GoDaddy SSL प्रमाणपत्र से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
SSL प्रमाणपत्र क्या है और मुझे इसकी आवश्यकता क्यों है?
SSL प्रमाणपत्र वे SSL (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) प्रमाणपत्र हैं जो वेबसाइट्स को प्रमाणित करते हैं और उन्हें HTTP छोड़कर HTTPS एनक्रिप्शन पर स्विच करने की सुविधा देते हैं, जिससे विज़िटर अहम जानकारी को सुरक्षित तरीके से किसी वेबसाइट को भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी साइट पर SSL प्रमाणपत्र आपके विज़िटर में भरोसा पैदा करता है और उपयोगकर्ता डेटा को सुरक्षित रखता है, आपकी वेबसाइट के स्वामित्व की पुष्टि करता है और हमलावरों को आपकी साइट का गलत वर्शन बनाने से रोकता है। जब आपके पास अपनी साइट की सुरक्षा करने वाला SSL प्रमाणपत्र है, तो आपके ग्राहक भरोसा जता सकते हैं कि उनके द्वारा किसी भी सुरक्षित पेज पर दर्ज की गई जानकारी एन्क्रिप्ट की गई है। GoDaddy आपके प्रमाणपत्र को इंस्टॉल करना और आपकी साइट पर संवेदनशील ग्राहक डेटा की सुरक्षा करना आसान बनाता है।
- प्रमाणीकरण
SSL प्रमाणपत्र ग्राहकों के डोमेन के स्वामित्व की पुष्टि करते हैं और डोमेन हमलों और स्पूफ़ को रोकने में मदद करते हैं।
-
एन्क्रिप्शन
SSL/TLS का एन्क्रिप्शन उस सार्वजनिक/निजी कुंजी पेयरिंग से संभव है, जो SSL प्रमाणपत्रों को सुविधाजनक बनाते हैं। सर्वर के SSL प्रमाणपत्र से TLS कनेक्शन खोलने के लिए, ग्राहकों को सार्वजनिक कुंजी मिलती है।
-
HTTPS
HTTPS वेब पते के लिए SSL प्रमाणपत्रों का होना आवश्यक है। HTTPS (HTTP का सुरक्षित संस्करण) उन वेबसाइट्स पर दिखता है, जिनमें SSL/TLS द्वारा एन्क्रिप्ट किया गया ट्रैफ़िक है। उपयोगकर्ता डेटा को सुरक्षित करने के साथ-साथ, HTTPS साइट विज़िटर को विश्वसनीयता और भरोसा देता है।
SSL प्रमाणपत्रों के बारे में और जानने के लिए, यह सहायता लेख देखें।
मैं अपना SSL प्रमाणपत्र कैसे इंस्टॉल करूं?
आपका GoDaddy SSL प्रमाणपत्र जारी हो जाने के बाद, इसके बारे में बताने के लिए हम आपको एक ईमेल भेजेंगे। इसके आगे की कार्रवाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी साइट कहां होस्ट की जा रही है और प्रमाणपत्र खरीदते समय आपने कौन-से विकल्पों को चुना था।
अगर आपने वेब होस्टिंग या वेबसाइट मेकर चुना है, तो हम आपकी सभी ज़रूरतों का ध्यान रखेंगे। अगर आपने वेबसाइट होस्ट करने कि लिए किसी अन्य कंपनी की सेवा ली है या इसके लिए आपने हमारी VPS होस्टिंग का इस्तेमाल किया है, तोज़्यादा जानकारी के लिए यहां जाएं।
Parallels Plesk Panel, cPanel और Microsoft IIS पर SSL प्रमाणपत्र इंस्टॉल करने के लिए, कृपया यहां देखें।
SSL प्रमाणपत्रों के वैलिडेशन के विभिन्न प्रकार क्या हैं?
आपकी साइट पर आने वाले विज़िटर के यूज़र डेटा की सुरक्षा के लिए कौन-सा SSL प्रमाणपत्र आवश्यक है, यह तय करते समय SSL प्रमाणपत्रों के वैलिडेशन के विभिन्न प्रकारों को समझना ज़रूरी है।
- डोमेन वैलिडेटेड (DV) SSL प्रमाणपत्र। DV प्रमाणपत्रों से साइट के स्वामी की पुष्टि होती है। प्रमाणपत्र प्राधिकरण, वेबसाइट के पंजीकृत ईमेल पते पर इसकी पहचान की पुष्टि के लिए ईमेल भेजता है। कंपनी के बारे में किसी भी विस्तृत जानकारी की आवश्यकता नहीं होती है और DV प्रमाणपत्र प्राप्त करना सबसे आसान होता है।
-
संगठन द्वारा वैलिडेटेड (OV) SSL प्रमाणपत्र। प्रमाणपत्र प्राधिकरण को संगठन, भौतिक स्थान वाले पते और वेबसाइट के डोमेन नाम को वैलिडेट करने की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया में 2 से 3 दिन लगते हैं। OV प्रमाणपत्रों में भरोसे का स्तर मध्यम होता है और निचले-स्तर के ट्रांज़ैक्शन के साथ सार्वजनिक रूप से दिखने वाली वेबसाइट्स के लिए यह ठीक है।
- एक्सटेंडेड वैलिडेशन (EV) SSL प्रमाणपत्र। यह उच्चतम सुरक्षा स्तर वाला SSL प्रमाणपत्र है और संवेदनशील सूचनाओं के लिए काम करने वाली साइटों के लिए अनुकूल है। EV SSL प्रमाणपत्र जारी करने से पहले प्प्रमाणपत्र प्राधिकरण आवेदक की अच्छी तरह से समीक्षा करता है। समीक्षा की प्रक्रिया में कॉर्पोरेट दस्तावेज़ों की जांच करना, पहचान की पुष्टि करना और तीसरे पक्ष के डेटाबेस के ज़रिए काम की जानकारी की पुष्टि करना शामिल है।
बेसिक, ऑटोमेटेड डीलक्स और पूरी तरह से प्रबंधित SSL प्रमाणपत्रों में क्या अंतर है?
- बेसिक SSL प्रमाणपत्र
ये सरल और मानक SSL प्रमाणपत्र हैं, जिन्हें खुद से इंस्टॉल किया जा सकता है, प्रबंधित किया जा सकता है और जिनका खुद समस्या निवारण किया जा सकता है। आपको अपनी सदस्यता की अवधि के दौरान हर बार प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने पर प्रमाणपत्र को री-इंस्टॉल करना होगा।
- उन्नत डीलक्स SSL प्रमाणपत्र
हमारा नया SSL एक ऑटोमेटेड री-इंस्टॉलेशन समाधान है, जो भविष्य में इंडस्ट्री की वैधता से जुड़े आवश्यक बदलावों के माध्यम से निरंतर एन्क्रिप्शन प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, GoDaddy Airo, AI-असिस्टेंट इंस्टॉलेशन, कॉन्फ़िगरेशन और इंस्टॉलेशन संबंधी समस्याओं के निवारण को सरल बनाता है, ताकि शुरुआती काम जितना संभव हो उतना आसान और तेज़ हो सके।
- पूरी तरह से प्रबंधित SSL प्रमाणपत्र
यह उन लोगों के लिए GoDaddy का एक बेहतरीन SSL समाधान है जो इंस्टॉलेशन, निरंतर रखरखाव, री-इंस्टॉलेशन या समस्या निवारण की चिंता नहीं करना चाहते हैं। बस हमें बताएं कि आपको किस वेबसाइट पर अपना SSL पॉइंट करना है और हम आपकी सदस्यता की अवधि तक बाकी सब कुछ संभाल लेंगे, ताकि आप अधिक महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान दे सकें।
मुझे कौन-से SSL प्रमाणपत्र की आवश्यकता है?
1. आप कहां रहते हैं?
कुछ अपवादों को छोड़कर हमारे प्रमाणपत्रों को दुनिया भर में जारी किया जाता है। आपका देश इसमें कवर है या नहीं, यह जानने के लिए यह सूची देखें।
2. क्या आपके पास कोई बिज़नेस वेबसाइट है?
अगर आपके पास है, तो बेसिक SSL प्रमाणपत्र (DV) ठीक रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस साइट के भी मामले में यही बात लागू होती है। Ecommerce वेबसाइट्स को एक सिंगल-डोमेन बेसिक SSL प्रमाणपत्र (DV) या EV SSL प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।
3. आप किस प्रकार के वेब होस्टिंग सर्वर का इस्तेमाल करते हैं?
हमारे SSL प्रमाणपत्र अधिकतर होस्टिंग और सर्वर कॉन्फ़िगरेशन पर काम करते हैं। Microsoft के Exchange Server 2007, Exchange Server 2010 या Live® Communications Server पर एक से ज़्यादा डोमेन को सुरक्षित रखने के लिए, कई डोमेन UCC SSL इस्तेमाल करें।
4. आपको कितने अलग-अलग डोमेन को सुरक्षित करने में मदद की आवश्यकता है?
वाइल्डकार्ड SSL प्रमाणपत्र कई सबडोमेन को कवर करते हैं। उदाहरण के लिए, आप *.coolexample.com को सुरक्षित रखने के लिए वाइल्डकार्ड का इस्तेमाल करें, जो shop.coolexample.com, www.coolexample.com और अन्य सबडोमेन को कवर करेगा।
UCC SSL प्रमाणपत्र कई डोमेन, सबडोमेन और वेबसाइट्स को कवर करेंगे। उदाहरण के लिए, आप www.coolexample.com, mail.coolexample.com और www.awesomeexample.com को सुरक्षित कर सकते हैं।
5. क्या आपको किसी ऐसे SSL प्रमाणपत्र की आवश्यकता है जो रिमोट PC प्रबंधन के लिए Intel vPro तकनीक का समर्थन करता हो?
आपको हमारे OV प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।
मुझे अपने GoDaddy SSL प्रमाणपत्र के लिए कितनी प्रतीक्षा करनी होगी?
GoDaddy EV प्रमाणपत्रों के लिए, एक व्यापक जांच प्रक्रिया होती है, जो विस्तृत आवेदन के साथ शुरू होती है। शुरू करने से पहले, अपने बिज़नेस से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करें, जैसे कि पंजीकरण संख्या, इंकॉर्पोरेशन या पंजीकरण एजेंट और संबंधित क्षेत्राधिकार से जुड़ी कोई भी जानकारी।
मैं प्रमाणपत्र साइनिंग अनुरोध (CSR) कैसे करूँ?
मल्टी-डोमेन UC प्रमाणपत्र / SAN प्रमाणपत्र क्या होता है?
UCC, शेयर्ड होस्टिंग के लिए उपयुक्त होते हैं और Microsoft® Exchange Server 2007, Exchange Server 2010 और Microsoft Live® Communications Server के लिए आदर्श हैं। हालांकि, साइट सील और (“हेतु जारी”) प्रमाणपत्र से जुड़ी जानकारी में केवल प्राथमिक डोमेन नामों की सूची ही दिखेगी। कृपया ध्यान दें कि प्रमाणपत्र में अन्य होस्टिंग खाते भी सूचीबद्ध किए जाएंगे। इसलिए, अगर आप नहीं चाहते कि साइट्स एक-दूसरे के साथ कनेक्टेड दिखाई दें, तो आपको इस प्रकार के प्रमाणपत्र का उपयोग नहीं करना चाहिए।
मैं HTTPS के साथ कितने अलग-अलग डोमेन को सुरक्षित कर सकता हूं?
आपकी वेबसाइट की सेटिंग कैसे हुई है, उसके आधार पर एक सिंगल-डोमेन SSL प्रमाणपत्र के अलावा किसी और प्रमाणपत्र का उपयोग किया जा सकता है।
- वाइल्डकार्ड SSL प्रमाणपत्र सभी डोमेन नामों के सबडोमेन कवर करते हैं। उदाहरण के लिए, *.coolexample.com को सुरक्षित किया जा सकता है, जो shop.coolexample.com, www.coolexample.com और अन्य सब-डोमेन को कवर करेगा।
- UCC SSL प्रमाणपत्र कई सब-डोमेन, यूनीक डोमेन नाम व वेबसाइट्स कवर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप www.coolexample.com, mail.coolexample.com और www.awesomeexample.com को सुरक्षित किया जा सकता है।
मुझे SSL प्रमाणपत्र के बारे में और जानकारी कहां से मिल सकती है?
तृतीय-पक्ष के लोगो व चिह्न उनके संबंधित मालिकों के पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। सर्वाधिकार सुरक्षित।