.com डोमेन नाम
आज ही .com डोमेन पाएं
₩32,900 ₩1 /पहला वर्ष
3 वर्ष की खरीदारी आवश्यक है। अतिरिक्त वर्ष ₩32,900
पाएं वह डोमेन जिसे दुनिया जानती है
जब लोग वेबसाइटस के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर उनके मन में वेबसाइट के नाम के साथ .com डोमेन लगा होता है। वे आजकल इतने आम हैं कि आप अपना नया बिज़नेस शुरू करते समय शायद इसी TLD को चाहेंगे। अच्छी खबर यह है कि बहुत सारे .com डोमेन उपलब्ध हैं — और GoDaddy के साथ एक डोमेन प्राप्त करने पर अतिरिक्त बोनस मिलता है।
लाखों लोगों का भरोसेमंद
20 करोड़ से भी अधिक ग्राहक अपने डोमेन के साथ हमारे ऊपर भरोसा करते हैं।
चुनने के लिए ढेरों हैं
इस समय .com डोमेन की एक बड़ी संख्या उपलब्ध है जिनमें से कोई एक (या कई) आपके नए बिज़नेस के लिए बिल्कुल सही है/हैं।
अपना परफ़ेक्ट .com कैसे चुनें?
शायद आपको पता न हो, पर ढेरों .com डोमेन नाम आज भी खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। यदि आप अपना खुद का कोई डोमेन नाम बनाना चाहते हों, तो इन सुझावों पर विचार करें।
छोटा बेहतर है
अगर आपके .com का नाम पांच या छह वर्णों से कम का है, तो उसे पाने की संभावना बेहतर रहती है। इनमें से 90% से अधिक अभी भी उपलब्ध हैं।
कीवर्ड (मुख्य-शब्द) महत्वपूर्ण होते हैं
वेब की हर चीज़ ऐसे कीवर्ड्स (मुख्य-शब्दों) के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें Google पहचान सकता हो, ताकि आपकी साइट को खोजों में ज़्यादा ऊंची रैंक मिल सके। बेहतर कीवर्ड्स (मुख्य-शब्द) ज़्यादा ट्रैफ़िक लाते हैं।
रचनाशीलता ही कुंजी है
आप चाहते हैं कि आपकी वेबसाइट यादगार हो, इसलिए ऐसे शब्दों, वाक्यांशों और शीर्षकों का उपयोग करें जो आपकी वेबसाइट को आपके ग्राहक के दिमाग़ में यादगार बना दें।
आम प्रश्न
डोमेन के .com भाग को क्या कहा जाता है?
डोमेन के अंत में .com को टॉप-लेवल डोमेन (TLD) कहा जाता है। एक TLD को आमतौर पर एक डोमेन एक्सटेंशन के रूप में भी जाना जाता है। .com TLD, रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध सैकड़ों डोमेन एक्सटेंशन में से सबसे आम है।
.com का क्या मतलब है?
.com टॉप-लेवल डोमेन (TLD) “कमर्शियल” का शॉर्ट फ़ॉर्म है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ़ कमर्शियल या बिज़नेस के काम के लिए ही किया जाए। लोग अक्सर इसका उपयोग केवल इसलिए करते हैं क्योंकि यह सबसे व्यापक रूप से जाना-माना TLD है और सभी के लिए भी उपलब्ध है।
.com किस देश के लिए है?
एक .com डोमेन का किसी भी देश से संबंध नहीं है और इसे कोई भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकता है।
मैं कितने वर्षों के लिए .com डोमेन खरीद सकता/सकती हूँ?
आप 1 से 10 साल के लिए कहीं से भी अपना .com डोमेन खरीद सकते हैं। और, जैसा दूसरी अधिकतर चीज़ों के साथ होता है, आप जितनी लंबी अवधि के लिए खरीदेंगे, आपको बचत होने की उतनी ही ज़्यादा संभावना होगी। इसलिए जितनी चाहें उतनी अवधि के लिए अपना डोमेन रजिस्टर करें, और वहां से आगे बढ़ें।
.com डोमेन क्यों बेहतर हैं?
एक .com डोमेन अपने-आप में बेहतर नहीं है, पर यह बेहद आम ज़रूर है। इन्हें पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। इसका मतलब है कि अगर आप कोई बिज़नेस शुरू कर रहे हैं और आगे चलकर आप उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो .com डोमेन इसके लिए बिल्कुल ठीक है। और अब हाल यह है कि जब लोग अपने सपनों के प्रोजेक्ट के लिए तलाश शुरू करते हैं तो यह डोमेन उनकी पहली पसंद होता है।
पर इनमें से कोई भी बात इसे बेहतर नहीं बनाती है। हमारे पास हजारों अलग-अलग डोमेन हैं, .art से लेकर .xyz तक। बात बस इतनी है कि .com डोमेन हर जगह आम होने की वजह से काफ़ी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास किसी डोमेन के लिए कोई अच्छा आइडिया है, और आप .com डोमेन पा सकते हैं, अगर आप कोई अन्य डोमेन चाहते हों, तो भी आपको यह डोमेन भी ले लेना चाहिए।
क्या .com डोमेन SEO के लिए बेहतर हैं?
एक शब्द में कहें तो, हां। चूंकि .com इतने लंबे समय से मौजूद है, इसलिए सर्च इंजन में इसके लिए एक झुकाव देखने को मिलता है। अब इसका यह मतलब नहीं कि अन्य डोमेन सर्च नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास कोई ऐसा विकल्प है जो .com के साथ काम करेगा, तो आपको समय रहते उसे ले लेना चाहिए। आख़िरकार, ये इतने लोकप्रिय जो हैं।
- TLDs
- Com डमेन